तेलंगाना में टोल प्लाजा पर टीआरएस नेताओं की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक टीआरएस नेताओं ने शादनगर टोल प्लाजा के कर्मचारियों की पिटाई की और टोल शुल्क का भुगतान के लिए कहने पर तोड़फोड़ की। टोल कर्मियों ने टीआरएस के नसरुलाबाद सरपंच को फीस देने को कहा था, जिसके बाद ये घटना हुई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।