तेलंगाना में हुए एक दर्दनाक हादसे में दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। दरअसल रिश्तेदार के यहां से अपने घर लौटते समय दंपती की कार अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई, जिसमें पानी में डूबकर चारों की मौत हो गई।
तेलंगाना में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। दरअसल दंपती की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक कुएं में गिर गई, जिसमें पानी में डूबने से चारों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना दुब्बक मंडल के अप्पनपल्ली इलाके में बुधवार शाम में घटी।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि मृतक बलवंतपुर गांव के निवासी थे और सिद्दीपेट से एक रिश्तेदार के यहां से वापस अपने घर लौट रहे थे। लौटते समय अप्पनपल्ली इलाके में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित 22 फीट गहरे कुएं में गिर गई। जब देर शाम तक ये लोग नहीं लौटे तो पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
बुधवार मध्य रात्रि के करीब पुलिस को पता चला कि दंपति की कार एक कुएं में गिर गई। कुएं में उतरकर देखा गया तो दंपती और उनके दोनों बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी। इसके बाद कार को कुएं से निकालने का अभियान शुरू किया गया और गुरुवार सुबह तक कार को कुएं से निकाला जा सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि किन परिस्थितियों में कार कुएं में गिरी।