फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: 'यह आत्महत्या नहीं, सपनों की मौत है', राहुल गांधी बोले- बीआरएस मतलब 'बीजेपी रिश्तेदार समिति'

Sat, 14 Oct 2023 03:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

खरगे ने लिखा कि तेलंगाना में हजारों युवा अभ्यर्थी निराश हैं क्योंकि बीआरएस सरकार परीक्षाओं का आयोजन कराने में उदासीनता बरत रही है। तेलंगाना के युवा भ्रष्ट, अयोग्य बीआरएस सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे। 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने शनिवार को तेलंगाना की बीआरएस सरकार पर जमकर हमला बोला। राज्य में 23 साल की एक महिला द्वारा आत्महत्या करने को लेकर राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि युवाओं के सपनों की हत्या है। राहुल गांधी ने कहा कि बीते 10 सालों में बीजेपी रिश्तेदार समिति बीआरएस और भाजपा ने मिलकर अपनी अयोग्यता के चलते राज्य को बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने बीआरएस सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखे एक पोस्ट में कहा कि 'तेलंगाना में कांग्रेस सरकार एक जॉब कैलेंडर जारी करेगी और संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर तेलंगाना राज्य प्रशासनिक सेवा आयोग का फिर से गठन किया जाएगा और एक साल में सरकारी पदों पर दो लाख भर्तियां की जाएंगी। यह गारंटी है।' राहुल गांधी ने लिखा कि 'यह आत्महत्या नहीं है बल्कि यह सपनों, उम्मीदों और युवाओं की आकांक्षाओं की मौत है।' बता दें कि हैदराबाद के अशोक नगर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक 23 वर्षीय महिला ने अपने हॉस्टल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इसे लेकर तेलंगाना में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 

खरगे बोले- राज्य के युवा बीआरएस सरकार से निराश
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी महिला की आत्महत्या पर दुख और नाराजगी जाहिर की। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में खरगे ने लिखा कि 'तेलंगाना में 23 वर्षीय महिला की आत्महत्या से हैरान और नाराज हूं, जो रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य प्रशासनिक सेवा आयोग की परीक्षाओं के बार-बार टलने से परेशान थी।' खरगे ने लिखा कि 'तेलंगाना में हजारों युवा अभ्यर्थी निराश हैं क्योंकि बीआरएस सरकार परीक्षाओं का आयोजन कराने में उदासीनता बरत रही है। तेलंगाना के युवा भ्रष्ट, अयोग्य बीआरएस सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे।' बता दें कि मृतक महिला के पास से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें महिला ने अपने माता-पिता से उनके लिए कुछ ना कर पाने के लिए माफी मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें