फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया बलात्कार और बना लिया अश्लील वीडियो, चार नाबालिग गिरफ्तार

Tue, 04 Oct 2022 09:59 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना

सार

युवती को प्यार का झांसा देकर बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका एक वीडियो भी बना लिया। अपने दोस्त की मदद से इसे व्हाट्सएप और सोशल मीडिया साइट्स पर शेयर किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के जंगांव जिले के चिलपुर मंडल में नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी ने दुष्कर्म का अश्लील
विज्ञापन

वीडियो भी बनाया और अपने चार नाबालिग दोस्तों की मदद से इंटरनेट पर शेयर किया। पुलिस ने चार नाबालिग को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुष्कर्म का आरोपी युवती के गांव का रहने वाला है। युवती को प्यार का झांसा देकर बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका एक वीडियो भी बना लिया। अपने दोस्त की मदद से इसे व्हाट्सएप और सोशल मीडिया साइट्स पर शेयर किया। घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजन चिलपुर पुलिस स्टेशन पहुंचे और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376 , यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धारा 5 और 6 और सूचना प्रौद्योगिकी की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है। 

एसपी के मुताबिक, 19 वर्षीय गुरराम श्याम और उसके अन्य चार नाबालिग दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि आरोपी ने उससे शादी नहीं की, जबकि उसे झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। एसपी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वीडियो  वायरल करने वालों की तलाश की जा रही थी। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें