फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: वारंगल से पकड़े गए चार अंतरराज्यीय चोर, 2.5 करोड़ रु. की सोने, हीरे और चांदी की ज्वैलरी बरामद

Thu, 14 Sep 2023 08:12 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

वारंगल कमिश्नर ने बताया कि इन चोरों का वारंगल, आदिलाबाद, बंगलूरू और आंध्र प्रदेश की अन्य जगहों पर चोरी और लूट का रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन
तेलंगाना के वारंगल में चोरों से बरामद हुई ज्वैलरी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के वारंगल से पुलिस ने अलग-अलग राज्यों में चोरी को अंजाम दे चुके चार चोरों के एक गिरोह को पकड़ा है। वारंग के कमिश्नर एवी रंगनाथन ने बताया कि इनके पास से करीब 2.5 करोड़ रुपये की सोने, हीरे और चांदी की ज्वैलरी बरामद की गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हमने चार अंतरराज्यीय चोरों को पकड़ा है, जो मुख्य तौर पर घरों में गुपचुप घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। यह लोग आदतन अपराधी हैं। हमने उन्हें 32 अलग-अलग मामलों में शामिल रहने के लिए गिरफ्तार किया और ढाई करोड़ रुपये की ज्वैलरी बरामद की है।" 

कमिश्नर ने बताया कि इन चोरों से एक फ्रांस की बनी पिस्तौल और कुछ मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। इन चोरों का वारंगल, आदिलाबाद, बंगलूरू और आंध्र प्रदेश की अन्य जगहों पर चोरी और लूट का रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें