फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: हॉस्टल में जूनियर छात्रों ने सीनियर की गला दबाकर की हत्या, नाबालिग समेत सात छात्र हिरासत में

Tue, 05 Mar 2024 07:25 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, वेंकट ने इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष के एक छात्र (नाबालिग) को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा था क्योंकि वह परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पाया गया था। 
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना में निजामाबाद जिले के एक सरकारी छात्रावास में पढ़ाई को लेकर हुए विवाद में जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर को पहले जमकर पीटा और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। मामला बोधन नगर के सरकारी कॉलेज का है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मृतक छात्र वेंकट (21) के कमरे में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों में एक नाबालिग समेत सात छात्र शामिल हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच के मुताबिक, वेंकट ने इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष के एक छात्र (नाबालिग) को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा था क्योंकि वह परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पाया गया था। इससे नाराज होकर नाबालिग छात्र ने अपने बड़े भाई, जो उसी छात्रावास में रहता है, को घटना के बारे में बताया।

अधिकारी ने कहा, इसके बाद बड़े भाई ने अन्य छात्रों के साथ मिलकर पहले वेंकट से बहस की और फिर उसकी पिटाई कर उसका गला घोंट दिया। आनन-फानन में छात्रावास के अधिकारी वेंकट को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें