फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: बाढ़ से निपटने को तेलंगाना ने दिए सबसे ज्यादा 25 करोड़, जानिए किस राज्य ने कितने बांटे

Mon, 03 Sep 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल में आई सदी की सबसे भयावह बाढ़ में अब तक 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1.72 करोड़ कुक्कुट और 46 हजार पशु भी मौत के मुंह में समा गए हैं। इसके अलावा 50 लाख से ज्यादा लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ ने 45,000 हेक्टेयर कृषि भूमि में धान, केले, मसालों और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचाया है। 

विज्ञापन


बाढ़ के कारण 20,000 हेक्टेयर में धान की खेती प्रभावित हुई है और केला बागानों को भी बुरी तरह नुकसान पहुंचा है। 2,000 हेक्टेयर जमीन में इलायची जैसे मसाले प्रभावित हुए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, केरल में धान की फसल के लिए बोया गया क्षेत्र इस मौसम में पिछले सप्ताह तक 57,000 हेक्टेयर था, जो कि पिछले साल इसी अवधि में 62,000 हेक्टेयर था। 

केंद्र सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए केरल को 600 करोड़ की सहायता प्रदान की है, जबकि 28 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक मुख्यमंत्री राहत कोष में 738 करोड़ रुपये की सहायता प्राप्त हुई है। 
विज्ञापन


देश के लगभग सभी राज्यों ने सदी की इस भयानक बाढ़ से निपटने के लिए केरल की मदद की है। 20 करोड़ रुपये से ऊपर की सहायता प्रदान करने वालों में सिर्फ एक ही राज्य तेलंगाना है। तेलंगाना ने सबसे ज्यादा 25 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की है। 

वहीं, 15 से 20 करोड़ रुपये की सहायता देने वालों में भी सिर्फ एक ही राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र ने केरल को 20 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की है। इसके अलावा 10 से 15 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान करने वालों में एक राज्य, 5 से 10 करोड़ रुपये की सहायता देने वालों में 11 राज्य और 5 करोड़ की सहायता देने वालों में 15 राज्य शामिल हैं। उत्तर प्रदेश ने 15 करोड़ रुपये सहायता के रूप में केरल को दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें