फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana Election: कार से पांच करोड़ रुपये बरामद, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया

Fri, 24 Nov 2023 05:48 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

गच्चीबाउली पुलिस ने रकम सीज कर कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Rs 5 crore cash seized - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच पुलिस ने गुरुवार को रंगारेड्डी जिले के गच्चीबाउली से एक कार से पांच करोड़ रुपये बेहिसाबी धन बरामद किया है। गच्चीबाउली पुलिस ने रकम सीज कर कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि बॉटनिकल गार्डन के पास वाहन चेकिंग के दौरान माधापुर की ओर जा रही कार को रोका गया। इस दौरान अधिकारियों को सीटों के नीचे नकदी से भरे बैग मिले। अधिकारियों ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोग जब्त धन के स्रोत के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। 
विज्ञापन


इससे पहले राचकोंडा पुलिस कमिश्नरेट के हयात नगर इलाके में दो करोड़ रुपये जब्त किए गए थे। एक कार से पांच बैग में नकदी भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने नकदी ले जा रहे व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा। पुलिस और अन्य एजेंसियां नकदी, शराब या अन्य वस्तुओं के अवैध हस्तांतरण को रोकने के लिए राज्य भर में कार्रवाई कर रही हैं। जिनका इस्तेमाल मतदाताओं को लुभाने के लिए किया जा सकता है। तेलंगाना में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद नौ अक्तूबर से अब तक 657 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, कीमती धातुएं, शराब, ड्रग्स और अन्य सामान जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें