फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच डिप्टी CM विक्रमार्क ने संभाला कार्यभार, सचिवालय में था ऐसा नजारा

Thu, 14 Dec 2023 10:39 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

डिप्टी सीएम के अलावा तेलंगाना के उद्योग और आईटी मंत्री डुडिल्ला श्रीधर बाबू ने भी सचिवालय में पदभार ग्रहण किया। श्रीधर बाबू भी पंडित के साथ सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन
Telangana Deputy CM Bhatti Vikramarka Mallu - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू आज कार्यालय का कार्यभार संभालने के लिए राज्य सचिवालय पहुंचे। पुजारी भी उनके साथ मंत्रोच्चारण करते हुए सचिवालय पहुंचे। मंत्रोच्चारण के साथ उनके लिए ढोल और बाजे भी बजाए गए। कार्यालय में पहुंचने के बाद गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया गया। बता दें कि डिप्टी सीएम होने के साथ भट्टी विक्रमार्क मल्लू को वित्त और योजना, ऊर्जा विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


उद्योग और आईटी मंत्री ने भी संभाला पदभार
डिप्टी सीएम के अलावा तेलंगाना के उद्योग और आईटी मंत्री डुडिल्ला श्रीधर बाबू ने भी सचिवालय में पदभार ग्रहण किया। श्रीधर बाबू भी पंडित के साथ सचिवालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में पूजा भी करवाया और कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी किए। कार्यालय में पौधा देकर श्रीधर बाबू का स्वागत किया गया।

तेलंगाना में 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान हुआ था। तीन दिसंबर को परिणाम सामने आए थे। इसमें कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी की। वहीं, के. चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) हैट्रिक नहीं लगा पाई। बीआरएस ने 39 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, भाजपा को आठ सीटें मिली हैं। छह सीटों पर एआईएमआईएम ने जीत दर्ज की। एक सीट पर भाकपा ने जीत हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें