फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि मंजूर: भारत-बांग्लादेश जलमार्ग परियोजना को बढ़ावा देने के लिए केंद्र ने दिए 24 करोड़, बनेंगे दस छोटे बंदरगाह

Mon, 14 Feb 2022 03:31 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, अगरतला।

सार

राज्य परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल डारलोंग ने कहा कि 24.53 करोड़ रुपये से 10 छोटे बंदरगाह और गोमती नदी से गाद की सफाई की जाएगी। सीमा के आरपार जहाजों की सुचारु आवाजाही के लिए गाद की सफाई का ज्यादातर हिस्सा 14 किमी बांग्लादेश में है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने भारत-बांग्लादेश जलमार्ग परियोजना को बढ़ावा देने के लिए 24 करोड़ से ज्यादा की राशि मंजूर की है। इस परियोजना के तहत दोनों देशों के बीच बहने वाली गोमती नदी में 10 छोटे बंदरगाह बनाए जाएंगे। इस पैसे से नदी की तलहटी से गाद को साफ किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रस्तावित जलमार्ग त्रिपुरा के सेपाहीजाला जिले के सोनामुरा से बांग्लादेश के दाउदकांडी तक 93 किलोमीटर लंबा है। इस रूट को बहाल करने के लिए 15.5 किमी क्षेत्र में गाद की सफाई की जानी है।

राज्य परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल डारलोंग ने कहा कि 24.53 करोड़ रुपये से 10 छोटे बंदरगाह और गोमती नदी से गाद की सफाई की जाएगी। सीमा के आरपार जहाजों की सुचारु आवाजाही के लिए गाद की सफाई का ज्यादातर हिस्सा 14 किमी बांग्लादेश में है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र बांग्लादेश के हिस्से वाली नदी की गाद की सफाई का मुद्दा पड़ोसी देश की सरकार के सामने रखेगा। केंद्र ने इस साल मई के अंत तक दाउदकांडी से सोनामुरा तक 200 से 300 टन सामान ढोने की क्षमता वाली नौका की आवाजाही कराने का लक्ष्य रखा है।

बंदरगाह एवं जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल 15 फरवरी को राज्य का दौरा कर इस परियोजना की प्रगति का जायजा लेंगे। इस जलमार्ग पर सितंबर 2020 में ही ट्रायल रन हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें