फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: बीआरएस विधायक पर हमला, चुनाव प्रचार के दौरान हुए हमले में गंभीर रूप से हुए घायल

Sun, 12 Nov 2023 01:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पथराव में बीआरएस विधायक की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई इस पथराव में बीआरएस विधायक घायल हो गए और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
घायल विधायक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना में बीआरएस विधायक पर चुनाव प्रचार के दौरान हमले की खबर है। इस हमले में बीआरएस विधायक गंभीर  रूप से घायल हो गए हैं। खबर के अनुसार, बीआरएस विधायक गुवाला बालाराजू अच्छामपेट विधानसभा सीट से विधायक है और एक बार फिर से इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। शनिवार रात को बालाराजू अपनी विधानसभा में चुनाव प्रचार कर रहे थे। उसी दौरान कांग्रेस प्रत्याशी वामसीकृष्णा ने आरोप लगाया कि बालाराजू मतदाताओं को पैसे बांट रहे हैं और आरोप लगाया कि बालाराजू की कार में पैसे रखे हैं। 
विज्ञापन


बालाराजू ने इससे इनकार कर दिया। हालांकि कांग्रेस समर्थक विधायक की गाड़ी की जांच करने पर अड़ गए। इसके बाद बीआरएस समर्थकों और कांग्रेस समर्थकों के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई और आखिरकार पथराव शुरू हो गया। इस पथराव में बीआरएस विधायक की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई इस पथराव में बीआरएस विधायक घायल हो गए और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें हैदराबाद स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन




तेलंगाना सरकार के मंत्री और बीआरएस नेता केटी रामाराव ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर घायल विधायक गुवाला बालाराजू से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें