फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana Assembly Election: भाजपा ने तेलंगाना के लिए जारी की चौथी सूची, 12 उम्मीदवारों के नाम का एलान

Tue, 07 Nov 2023 02:41 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

इससे पहले तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दो नवंबर को 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।
विज्ञापन
BJP - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना में भाजपा ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। इसमें 12 प्रत्याशियों के नाम का एलान है। जहां पार्टी ने चेन्नूर सीट से दुर्गम अशोक को उम्मीदवार बनाया है, तो वहीं सिद्दीपेट से दूदी श्रीकांत रेड्डी को मौका दिया गया है। इसके अलावा मुनुगोडे सीट से चलमल्ला कृष्णा रेड्डी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दो नवंबर को 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इसमें कई बड़े नामों को मौका दिया गया। भाजपा की तरफ से जिन बड़े नामों को मौका दिया गया है, उनमें लाल बहादुर नगर से सामा रंगा रेड्डी, मेडक से पंजा विजय कुमार, मुशीराबाद से पूसा रेड्डी, सनथनगर से मारी शशिधर रेड्डी, हुजूरनगर से चल्ला श्री लता रेड्डी शामिल हैं।

भाजपा की नई सूची के जारी होने के साथ ही भाजपा ने अब तक कुल 119 विधानसभा क्षेत्रों में से 100 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 19 सीटों में से भाजपा अपने राजग (एनडीए) सहयोगी, अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण की जनसेना को कुछ सीटें दे सकती है।
विज्ञापन


मुनुगोडे से उम्मीदवार चलमाला कृष्ण रेड्डी कांग्रेस नेता थे जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। पिछले साल मुनुगोडे में हुए उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार रहे कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी के पार्टी छोड़ने और कांग्रेस में लौटने के बाद कृष्णा रेड्डी भाजपा में शामिल हो गए थे। राज गोपाल रेड्डी पिछले साल कांग्रेस और विधायक पद छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे जिसके कारण उपचुनाव हुआ।

पहली दो सूची में इन बड़े नामों का था एलान
तेलंगाना के लिए भाजपा की दूसरी सूची 22 अक्तूबर को आई थी। इस लिस्ट में 52 उम्मीदवारों का एलान किया गया था। तेलंगाना भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सासंद बंदी संजय कुमार को पार्टी ने करीमनगर सीट से उम्मीदवार बनाया। पार्टी ने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के खिलाफ अपने विधायक इटाला राजेन्द्र को उम्मीदवार बनाया, जबकि तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार समेत अपने तीन सांसदों को भी विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा। राजेन्द्र ने केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने की पहले ही इच्छा जताई थी।

पार्टी ने तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष व करीमनगर से सांसद बंदी संजय कुमार को करीमनगर विधानसभा क्षेत्र से, निजामाबाद के सांसद अरविंद धर्मापुरी को कोराटला विधानसभा क्षेत्र से और आदिलाबाद के सांसद सोयम बाबू राव को बोआथ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, इटाला राजेंद्र सिंह को हुजुराबाद और गजवेल की दो सीटों से उतारा गया। पार्टी ने 12 महिलाओं को उम्मीवार बनाया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें