फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना : सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 32 छात्र हुए बीमार, प्रधानाध्यापक निलंबित

Sat, 06 Nov 2021 12:04 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, करीमनगर (तेलंगाना)

सार

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) डॉ. ए रविंदर रेड्डी ने कहा कि निर्मल जिले के एक स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे मील खाने के बाद बीमार हुए 32 छात्रों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर इलाज कराया गया। डीईओ ने बताया कि उनमें से 12 छात्र निगरानी में हैं और खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
मीड डे (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना सरकार द्वारा संचालित एक स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे मील खाने के बाद 32 छात्र बीमार पड़ गए। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) डॉ. ए रविंदर रेड्डी ने कहा कि निर्मल जिले के दिम्मादुरथी गांव में मंडल परिषद उच्च प्राथमिक विद्यालय के कुल 114 छात्रों ने भोजन किया था, जिनमें से 32 बीमार पड़ गए।

विज्ञापन


बीमार हुए 32 छात्रों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर इलाज कराया गया। डीईओ ने बताया कि उनमें से 12 छात्र निगरानी में हैं और खतरे से बाहर हैं। डीईओ की रिपोर्ट के आधार पर जिला कलेक्टर मुशर्रफ फारूकी ने स्कूल के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही भोजन की आपूर्ति करने वाली एजेंसी को दिया गया ठेका भी रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें