फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: चेन्नई के पास थीम पार्क में टला हादसा; तकनीकी खराबी की वजह से 36 लोग हवा में फंसे, बाल-बाल बचे

Wed, 28 May 2025 10:16 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

तमिलनाडु में बीती रात बड़ा हादसा टल गया। चेन्नई के पास एक मनोरंजन पार्क में एक रोमांचक शाम 36 लोगों के के लिए भयावह अनुभव में बदल गई। इसमें कई मासूम बच्चे भी शामिल थे। उनकी सवारी कथित तौर पर तकनीकी खराबी के कारण हवा में फंस गई। मंगलवार रात डेढ़ घंटे के बचाव अभियान के बाद सभी 36 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। यह जानकारी अग्निशमन एवं बचाव सेवा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

विज्ञापन


जिला अग्निशमन अधिकारी लोगनाथन ने बताया कि हम दो स्काई लिफ्टों का उपयोग करके 20 पुरुषों और 16 महिलाओं सहित सभी 36 लोगों को बचाने में सफल रहे। वे सभी सुरक्षित हैं। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अग्निशमन एवं बचाव सेवा विभाग के लगभग 35 कर्मियों ने फंसे हुए लोगों को नीचे उतारा।

क्या है मामला?
बाद में बचाई गई एक महिला ने बताया कि थीम पार्क में जब पूरी तरह से चक्कर लगा सकने वाली सवारी अचानक फंस गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों के लिए राहत की बात यह रही कि सवारी का ऊपरी हिस्सा ऊपर की ओर था, जिससे उनके नीचे गिरने का खतरा नहीं था। फिर भी सभी घबरा गए। लगभग दो घंटे तक उन्हें सांत्वना देने या बचाने वाला कोई नहीं था। एक व्यक्ति जो बहुत ही सहमा हुआ था, उसने पुलिस की मदद लेने के लिए अपने मोबाइल फोन और इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


यांत्रिक खराबी बताई जा रही वजह
लोगनाथन ने संवाददाताओं को बताया कि हमें शाम 7.20 बजे एक कॉल आया कि 36 लोग 'टॉप गन' नामक एक राइड में फंस गए हैं। सीढ़ी से उन्हें बचाने के हमारे शुरुआती प्रयास विफल होने के बाद हमने उन्हें एक-एक करके सुरक्षित रूप से नीचे लाने के लिए दो स्काई लिफ्ट लगाईं। बचाए गए लोगों में से कोई भी घायल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी स्वास्थ्य की जांच करने के लिए एक एम्बुलेंस को थीम पार्क में लाया गया था। उन्होंने कहा, 'यह संदेह है कि यांत्रिक खराबी के कारण यह विशालकाय राइड हवा में फंस गई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें