फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: 'BJP हमें नहीं रोक सकती', आयकर विभाग की छापेमारी पर राज्य मंत्री का सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना

Wed, 08 Nov 2023 10:31 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु के मंत्री ने आगे कहा कि उनका बेटा कुमारन ट्रस्ट का अध्यक्ष है और उन्होंने 2006 में खाद्य मंत्री बनने के बाद ही उस ट्रस्ट को छोड़ दिया था और अब उनका उस फाउंडेशन से कोई लेना-देना नहीं है। 
विज्ञापन
EV Velu - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के लोक निर्माण विभाग मंत्री ईवी वेलू के आवास पर आयकर विभाग ने शुक्रवार तीन नवंबर को छापेमारी की थी। इस छापेमारी के बाद राज्य के मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए हमें काम करने से भाजपा रोक नहीं सकती है। 
विज्ञापन


ईवी वेलू ने कहा, 'आयकर विभाग की छापेमारी करवाकर भाजपा हमें लोगों के लिए काम करने से रोक नहीं सकती। आयकर विभाग की पांच दिनों की छापेमारी  के कारण ही आप निगम और सरकार के काम पर रोक लगाने में कामयाब हुए। आयकर विभाग भाजपा में एक टीम के तौर पर काम करती है।'

तमिलनाडु के मंत्री ने आगे कहा, 'मेरा बेटा कुमारन ट्रस्ट का अध्यक्ष है। मैं 2006 में खाद्य मंत्री बनने के बाद ही उस ट्रस्ट को छोड़ दिया था। मैंने फाउंडेशन छोड़ दिया था और अब मेरा उस फाउंडेशन से कोई लेना-देना नहीं है। मेरा चेन्नई में आवास है और मैंने इसे संपत्ति के तौर पर सूचिबद्ध किया है।' 
विज्ञापन


ईवी वेली ने बताया कि साल 2021 में विधानसभा का सदस्य बनने के बाद और मंत्री पद की शपथ लेने के बाद से उन्होंने एक जमीन का टुकड़ा भी नहीं खरीदा। उन्होंने खुद को आयकरदाता बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें