तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने बुधवार को एक बार फिर भाजपा का हाथ थाम लिया है। उन्होंने दो दिन पहले ही राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था।
कौन हैं टी सुंदरराजन?
63 साल की सुंदरराजन पेशे से डॉक्टर हैं। उनके पति, सुंदरराजन भी डॉक्टर हैं। उनका जन्म दो जून 1961 में तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में हुआ था। तमिलिसाई सौंदरराजन ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत मद्रास मेडिकल कॉलेज में बतौर छात्र नेता के रूप में की थी। उन्होंने एथिराज कॉलेज ऑफ वूमन से भी पढ़ाई की। उन्होंने चेन्नई के रामचंद्र मेडिकल कॉलेज में बतौर सहायक प्रोफेसर काम किया है। उनके दो बच्चे हैं, जो पेशे से डॉक्टर हैं।
सियासी परिवार से आती हैं सुंदरराजन
उनके पिता के अनंतन पूर्व सांसद और तमिलनाडु में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वहीं उनके चचेरे भाई अभिनेता और व्यवसायी से राजनेता बने विजय वसंत हैं। टी सुंदरराजन तमिलनाडु के नडार समुदाय से आती हैं। नडार समुदाय कन्याकुमारी, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली और विरुधुनगर जिलों में प्रभावी स्थिति में है। तमिलनाडु और भारत दोनों की सरकारों द्वारा नडार कम्युनिटी को अन्य पिछड़ा वर्ग के रूप में वर्गीकृत और सूचीबद्ध किया गया है।
भाजपा ने बीते 10 सालों में तमिलानाडु में बहुत मेहनत की है। हालांकि 2019 में यहां उसका खाता भी नहीं खुला। इसके बावजूद स्टेट यूनिट हो या पीएम मोदी वो लगातार वो यहां लंबे समय से कैंप कर रहे हैं।