तमिलनाडु के तिरुपुर जिले के वलियांगडू में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक ट्रक की मालगाड़ी के साथ टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हुई है। जान गंवाने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब करीब 35 व्यक्ति कोडुमुडी से अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।