फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu rains: बारिश फिर से बनी मुसीबत, चेन्नई-कांचीपुरम समेत चार जिलों में रेड अलर्ट; तीन की मौत

Fri, 31 Dec 2021 10:34 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु के आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने लोगों से अपील की कि जिन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहां पर लोग घरों में ही रहें और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
तमिलनाडु में भारी बारिश - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई व अन्य शहरों में गुरुवार को हुई बारिश ने शहरवासियों के लिए एक बार फिर से मुसीबत पैदा कर दी है। यहां पर सड़कों पर पानी भर गया, जिसके चलते यातायात भी बाधित हो गया। तमिलनाडु के आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने बताया कि पानी में बिजली का करंट उतरने से तीन लोगों की मौत भी हो गई।

विज्ञापन


बारिश के चलते चेन्नई के अलावा कांचीपुरम, तिरुवल्लूर व चेंगलपट्टू में रेड अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहां पर लोग घरों में ही रहें और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। इसके अलावा लोगों के लिए राहत केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। 

मौसम विभाग, चेन्नई के निदेशक पुवियारासन ने बताया कि चक्रवात के आगे बढ़ने का पैटर्न 5.8 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है और अभी भी तट के करीब है। यह पूर्व-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। इसलिए तटीय तमिलनाडु में व्यापक वर्षा होगी। चेन्नई सहित कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। हमने नागपट्टिनम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और तिरुवल्लूर, चेन्नई सहित बाकी तटीय जिले अगले 2 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट पर हैं।
विज्ञापन


पानी निकालने के लिए लगाए गए 145 पंप 
बारिश के कारण शहर की ज्यादातर सड़कें जलमग्न नजर आईं। प्रशासन की ओर से अलग-अलग जगहों पर पानी निकालने के लिए 145 पंप लगाए गए हैं। 

चेन्नई में 198 मिमी बारिश 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, चेन्नई में गुरुवार को 198 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं नुंगमबक्कम में 159.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि तमिलनाडु के अलग-अलग जिलों में अगले 48 घंटों में गरज के साथ ही साथ बारिश की भी संभावना है। 

चेन्नई में सरकारी ऑफिस, स्कूल व कॉलेज बंद
चेन्नई में भारी बारिश के चलते सरकारी कार्यालयों, स्कूल व कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। यहां पर गुरुवार से शुरू हुई बारिश ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। कई जगह सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे शहर यातायात की समस्या से भी जूझ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें