फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाफर सादिक: स्टालिन की पार्टी का दावा- हमारे संबंध 'ड्रग लॉर्ड' से नहीं; निष्कासित नेता से जोड़ने पर भड़की DMK

Sun, 10 Mar 2024 08:09 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु के दो हजार करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में जाफर सादिक पर एनसीबी के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का भी शिकंजा कस रहा है। डीएमके के निष्कासित नेता जाफर को लेकर भाजपा आक्रामक है। हालांकि, तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी का दावा है कि डीएमके और जाफर के बीच कोई संबंध नहीं।
विज्ञापन
ड्रग्स मामले में गिरफ्तार जाफर से संबंधों पर डीएमके ने दी सफाई - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में जाफर सादिक की गिरफ्तारी राजनीतिक मुद्दा बन सकता है। भाजपा ने डीएमके चीफ और सीएम एमके स्टालिन से जवाब मांगा है। हालांकि, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने जाफर के साथ किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है। तमिलनाडु के कानून मंत्री और द्रमुक नेता एस रेगुपति ने कहा, उनकी पार्टी का अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी मामले के मुख्य आरोपी जाफर सादिक के साथ कोई संबंध नहीं है। बता दें कि दो केंद्रीय एजेंसियां नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप
डीएमके से निष्कासित नेता जाफर को द्रमुक से जोड़ने के प्रयासों पर भड़की सत्तारूढ़ पार्टी ने रविवार को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। द्रमुक नेता रेगुपति ने कहा कि पार्टी उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी जो सादिक को पार्टी या उसके नेताओं से जोड़ने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर विभाग (आईटी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का 'दुरुपयोग' करने के बाद अब डीएमके शासन को 'बदनाम' करने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का इस्तेमाल कर रही है। 

उन्होंने कहा कि 2021 में डीएमके ने सत्ता संभाली। इसके बाद राज्य सरकार ने नशीली दवाओं की तस्करी पर नकेल कसी। कार्रवाई की अदालतों ने भी सराहना की है। अब भाजपा एनसीबी के माध्यम से डीएमके को डराने की सोच रही है।
विज्ञापन


एनसीबी की प्रेस वार्ता पर भी सवाल खड़े किए    
गौरतलब है कि द्रमुक में रहने के दौरान सादिक चेन्नई पश्चिम-एनआरआई विंग के उप-संगठक के पद पर थे। हाल ही में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े आरोप सामने आने के बाद पार्टी ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था। कानून मंत्री रेगुपति ने सादिक की गिरफ्तारी के बाद प्रेस वार्ता के लिए एनसीबी उप-महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले द्रमुक की छवि को खराब करने का प्रयास हो रहा है। रेगुपति ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा पर राजनीतिक लाभ उठाने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें