फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: तिरुवल्लूर के पोथुर में दफनाए गए के. आर्मस्ट्रॉन्ग, शहर में निकाली गई आठ घंटे की शवयात्रा

Mon, 08 Jul 2024 11:02 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

तमिलनाडु में बसपा के दिवंगत अध्यक्ष के आर्मस्ट्रांग को सोमवार को पड़ोसी तिरुवल्लूर जिले में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मद्रास उच्च न्यायालय में शव को दफनाने की परिवार की याचिका को खारिज कर दी गई है। 
विज्ञापन
के आर्मस्ट्रॉन्ग - फोटो : एक्स/बीएसपीआर्मस्ट्रॉन्ग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु बीएसपी अध्यक्ष के आर्मस्ट्रांग को कार्यालय में दफनाने की याचिका मद्रास हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। इसके बाद उन्हें सोमवार को पड़ोसी तिरुवल्लूर जिले में दफनाया गया। शहर से आठ घंटे तक उनकी अंतिम यात्रा चलकर तिरुवल्लूर के पोथुर पहुंची वहां उनके शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन


तमिलनाडु के बीएसपी अध्यक्ष के आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार को उनके घर के पास ही हत्या कर दी गई थी। चेन्नई के पेरांबूर में 6 लोगों की अज्ञात भीड़ ने बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष की हत्या की है। दोपहिया वाहन पर हमलावरों ने चेन्नई नगर निगम के पूर्व पार्षद के. आर्मस्ट्रॉन्ग पर पेरम्बूर में उनके घर के पास हमला किया और भाग गए। हमले में बसपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि अस्पताल ले जाते समय के. आर्मस्ट्रॉन्ग की मौत हो गई। बीएसपी सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को यहां अपने पार्टी सहयोगी को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को न्याय दिलाने के लिए हत्या की सीबीआई जांच की मांग की।

आर्मस्ट्रांग परिवार ने उनका पार्थिव शरीर को यहीं बीएसपी कार्यालय में दफनाने की याचिका मद्रास हाईकोर्ट में दायर की। लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद दिवंगत नेता के रिश्तेदार की तिरुवल्लूर स्थित संपत्ति में दफनाने की अनुमति दे दी। आर्मस्ट्रांग की पत्नी ने याचिका के साथ हाईकोर्ट का रुख किया, जो न्यायमूर्ति वी भवानी सुब्बारायन के समक्ष विशेष बैठक में आई थी। राज्य सरकार ने परिवार की याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि पार्टी कार्यालय आवासीय क्षेत्र में स्थित है। बाद में इसने कोर्ट को सूचित किया कि आर्मस्ट्रांग के रिश्तेदार की पोथुर स्थित जमीन पर शव को दफनाने की अनुमति दी। लेकिन इस प्रक्रिया के लिए अन्य आदेश भी दिए गए हैं। याचिकाकर्ता द्वारा प्रस्ताव स्वीकार करने के बाद जज ने निर्देश दिया था कि आर्मस्ट्रांग के पार्थिव शरीर को पोथुर में दफनाया जाए।
विज्ञापन


शहर से करीब आठ घंटे तक चली अंतिम यात्रा के बाद तिरुवल्लूर के पोथुर में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अदालत के आदेश के बाद शव को पुलिस सुरक्षा के साथ जुलूस में ले जाया गया। अंतिम संस्कार के दौरान वीसीके संस्थापक थोल थिरुमावलवन सहित राजनीतिक नेता मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें