चक्रवात मिचौंग के कारण राज्य में हुए इस क्षति के बाद सीएम एमके स्टालिन ने केंद्र से मदद की गुहार की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर चक्रवात के बाद हुए नुकसान के लिए 5060 करोड़ रुपये के तत्काल अंतरिम राहत कोष की मांग की है।
चक्रवात मिचौंग के कारण तमिलनाडु के कई क्षत्रों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। इस चक्रवाती तूफान के कारण चेन्नई के अरुमबक्कम इलाके में अभी भी सड़कों पर जलभराव देखने को मिल रहा है। घरों से लेकर दुकानों तक पानी भर गया है।
विज्ञापन
चक्रवात मिचौंग के कारण राज्य में हुए इस क्षति के बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र सरकार से मदद की गुहार की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर चक्रवात के बाद हुए नुकसान के लिए 5060 करोड़ रुपये की अंतरिम राहत कोष की मांग की है। इसी के साथ उन्होंने चक्रवात की वजह से राज्य में हुए नुकसान की समीक्षा के लिए केंद्र से एक टीम भेजने की मांग की है। पीएम मोदी को यह चिट्ठी द्रमुक सांसद टीआर बालू ने दिल्ली में खुद दी है।
सीएम स्टालिन ने चेन्नई में एक राहत शिविर का दौरा किया। उन्होंने इस शिविर में लोगों को जरूरत का सामान बांटते दिखे। चेन्नई में जलभराव के कारण होटल के कर्मचारियों ने एक विदेशी पर्यटक को उसके वाहन तक पहुंचने में मदद की।
विज्ञापन
बता दें कि बंगाल की खाड़ी में उठा भीषण चक्रवाती तूफान मिचौंग मंगलवार दोपहर 100 किमी की गति से आंध्र प्रदेश में नेल्लोर और कवाली के बीच बापटला के पास तट से टकराया। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के अलावा चेन्नई में भी भारी बारिश हुई जिससे निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। तमिलनाडु में भी 20 से ज्यादा उड़ानें व लगभग 100 ट्रेनें रद्द की गई हैं। हालांकि, चेन्नई एयरपोर्ट खोल दिया गया है। बारिश के चलते यहां 21 विमान और 1,500 से ज्यादा यात्री फंसे थे।
राजनाथ सिंह तमिलनाडु में बाढ़ के हालात का हवाई सर्वेक्षण करेंगे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तमिलनाडु में बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए गुरुवार को राज्य का दौरा करेंगे। वह मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ बैठक भी करेंगे। केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में तमिलनाडु का दौरा करने वाले राजनाथ सिंह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के साथ बैठक करने के अलावा हालिया बाढ़ से हुए नुकसान का भी जायजा लेंगे। रक्षा मंत्री के दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी भी उनके साथ रहेंगे।
चेन्नई और उसके आसपास के जिलों में चक्रवात ‘मिगजॉम’ से भारी तबाही होने के दो दिन बाद बुधवार को भी स्थानीय लोगों को जलभराव और बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ा। स्थानीय एजेंसियों के कर्मचारियों ने राहत और पुनर्वास के प्रयास तेज कर दिए हैं।