फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: सीएम स्टालिन ने शुरू की महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता योजना, बैंक डेबिट कार्ड भी वितरित किए

Fri, 15 Sep 2023 12:01 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

आय कार्यक्रम का नाम पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के नाम पर रखा गया है और राज्य सरकार ने इस योजना को महिलाओं का अधिकार बताया है। 
 
विज्ञापन
एमके स्टालिन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्रविडों के प्रेरणा सीएन अन्नादुरई की जयंती पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने महिलाओं के लिए द्रमुक सरकार की प्रमुख 1,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता योजना शुरू की। स्टालिन ने इस योजना की शुरुआत करते हुए कई लाभार्थियों को बैंक डेविट कार्ड वितरित किए। 
विज्ञापन


मंत्रियों ने अपने-अपने जिले में इस योजना की शुरुआत की। इस आय कार्यक्रम का नाम ‘मगलिर उरीमई थोगई थिट्टम’ पूर्व मुख्यमंत्री ‘कलैग्नार’ एम करुणानिधि के नाम पर रखा गया है और राज्य सरकार ने इस योजना को 'महिलाओं' का अधिकार बताया है। 

मुख्यमंत्री स्टालिन ने योजना के कार्यान्वय के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ हुई पहली बैठक में कहा कि यह तमिलनाडु में लागू होने वाली एक बड़ी योजना है। राज्य सरकार ने बताया कि इस योजना से 1.06 करोड़ महिलाओं को लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत महिलाओं को एक हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें