फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, छह जिलों के स्कूल-कॉलेज बंद

Wed, 30 Oct 2019 08:44 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण स्कूल, कॉलेज बंद हैं - फोटो : ANI
विज्ञापन

तमिलनाडु के छह जिले भारी बारिश का सामना कर रहे हैं। तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, थेनी, निरुद्धनगर, वेल्लोर और रामनाथपुरम के सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने एक अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन

 


प्रशासन ने मछुआरों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। चेन्नई में भारतीय मौसम विभाग के दक्षिण क्षेत्र प्रमुख बालाचंद्रन ने बताया कि अगले 24 घंटों में उत्तरी तमिलनाडु में व्यापक रूप से बारिश होने की उम्मीद है। कन्याकुमारी और मदुरै सहित 16 जिलों में भारी वर्षा हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु के कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है। तमिलनाडु के अलावा मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। तेलंगाना, दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन


क्यार तूफान की वजह से कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। भारतीय मौसम विभाग ने आज जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें