फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडुः 'भाजपा के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं है, चुनाव के वक्त करेंगे फैसला', एआईएडीएमके का बड़ा बयान

Mon, 18 Sep 2023 03:30 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता डी जयकुमार ने यह बयान दिया है और साफ किया है कि यह उनका निजी बयान नहीं है बल्कि उनकी पार्टी का स्टैंड है। 
विज्ञापन
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके ने एक बड़ा बयान जारी किया है। बयान में पार्टी ने कहा है कि उनका भाजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं है और गठबंधन को लेकर चुनाव के समय विचार किया जाएगा। एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता डी जयकुमार ने यह बयान दिया है और साफ किया है कि यह उनका निजी बयान नहीं है बल्कि उनकी पार्टी का स्टैंड है। 
विज्ञापन


डी जयकुमार ने अन्नामलाई को घेरा
डी जयकुमार ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्नामलाई ने द्रविड़ राजनीति के दिग्गज नेता सीएन अन्नादुरई की आलोचना की और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। अन्नामलाई ने एआईएडीएमके नेताओं के खिलाफ भी बयानबाजी की और दिवंगत पूर्व सीएम जे जयललिता की भी आलोचना की थी। एआईएडीएमके ने इस पर भी आपत्ति जताई थी। जयकुमार ने कहा कि 'अन्नामलाई नहीं चाहते कि भाजपा का एआईएडीएमके के साथ गठबंधन हो, हालांकि भाजपा कार्यकर्ता इस गठबंधन के पक्ष में हैं। लेकिन हम अपने नेताओं की आलोचना बर्दाश्त नहीं करेंगे। जहां तक बात गठबंधन की है तो एआईएडीएमके का भाजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं है। गठबंधन अगर होगा तो चुनाव के समय ही इस पर बात होगी।'

अन्नामलाई ने अन्नादुरई पर की थी टिप्पणी 
डी जयकुमार ने ये भी कहा कि अन्नामलाई भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के लायक नहीं हैं। बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने बीते दिनों राज्य के धार्मिक मामलों के मंत्री पीके शेखर बाबू के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। बता दें कि जिस कार्यक्रम में उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी की थी, उस कार्यक्रम में पीके शेखर बाबू भी मौजूद थे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान अन्नामलाई ने कहा कि 1950 के दशक में अन्नादुरई ने भी सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिसका स्वतंत्रता सेनानी पसुंपन मुथुरामालिंगा थेवर द्वारा विरोध किया गया था। अन्नामलाई के इस बयान पर एआईएडीएमके ने कड़ी आपत्ति जताई है। एआईएडीएमके नेताओं ने कहा कि अन्नामलाई ने जानबूझकर अन्नादुरई का अपमान करने की कोशिश की है और उन्हें अन्नादुरई की राजनीति और उनके ज्ञान की समझ नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें