फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: जहर खाने के 10 दिन बाद 17 वर्षीय छात्रा की मौत, वॉर्डन पर जबरन हॉस्टल के कमरे साफ करवाने का आरोप 

Fri, 21 Jan 2022 08:16 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तंजौर

सार

पुलिस का कहना है कि यह धर्म परिवर्तन का मामला नहीं है। छात्रा ने हॉस्टल में जबरन कमरों की सफाई कराने से आहत होकर जहर खा लिया था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के तंजौर स्थित एक स्कूल की 17 साल की छात्रा की 19 जनवरी को मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि छात्रा की मौत जहर खाने के 10 दिन बाद हुई। एसपी रावली प्रिया ने बताया कि छात्रा की मौत मामले में कथित रूप से स्कूल का हॉस्टल वॉर्डन दोषी है। आरोप है कि वॉर्डन ने हॉस्टल के कमरों की सफाई के लिए छात्रा को मजबूर किया। इससे आहत होकर उसने जहर खा लिया। 

विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ भाजपा नेताओं का आरोप है कि छात्रा की मौत जबरन धर्मपरिवर्तन के चलते हुई है। आरोप है कि स्कूल में छात्रा का जबरन धर्म परिवर्तन करा जा रहा है, इसके चलते छात्रा ने जहर खा लिया। हालांकि, एसपी रावली प्रिया का कहना है कि धर्मपरिवर्तन का आरोप बेबुनियाद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें