फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान पर चर्चा: पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा- चीन में होने वाली बैठक में तालिबान को भी भेजेंगे न्योता

Wed, 17 Nov 2021 05:03 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

कुरैशी ने विश्व समुदाय से इस हकीकत को स्वीकार करने का अनुरोध किया कि अफगानिस्तान में युद्ध खत्म हो चुका है और एक कट्टरपंथी समूह सत्ता में है। 
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तालिबान को वैधता दिलाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। इसके लिए उसने अफगानिस्तान में जारी संकट पर चर्चा को नया जरिया बनाया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि अगले साल की शुरूआत में चीन में होने वाली तीसरी मंत्रीस्तरीय बैठक में अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को न्योता दिया जाएगा।
विज्ञापन


विश्व समुदाय से की तालिबान सरकार को मान्यता देने की अपील
कुरैशी ने विश्व समुदाय से इस हकीकत को स्वीकार करने का अनुरोध किया कि अफगानिस्तान में युद्ध खत्म हो चुका है और एक कट्टरपंथी समूह सत्ता में है। पाकिस्तानी संसद की विदेश मामलों की समिति की एक बैठक में कुरैशी ने कहा कि काबुल पर अगस्त के मध्य में तालिबान के कब्जे के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के घटनाक्रमों पर पड़ोसी देशों के बीच विचार-विमर्श के लिए एक नया तंत्र बनाया है।

द डॉन अखबार ने बुधवार को कुरैशी के हवाले से कहा, ‘‘अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार को भी उसके (अफगानिस्तान के) पड़ोसियों की अगली बैठक में न्योता दिया जाएगा। ’’ खबर में कहा गया है कि अगली बैठक चीन में होगी। हालांकि इसकी तारीखों को अंतिम रूप नहीं दिया गया है लेकिन इसके अगले साल की शुरूआत में होने की संभावना है।
विज्ञापन


कौन-कौन से देश में बैठक में होंगे शामिल?
बैठक के प्रारूप में रूस के अलावा चीन, ईरान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। इससे पहले ट्रोइका प्लस वार्ता में तालिबान से सभी आतंकवादी संगठनों से संबंध तोड़ने का आह्वान किया गया। ट्रोइका प्लस की बैठक में तालिबान सरकार के साथ कैसे जुड़ना है, इस पर आम सहमति बनने की उम्मीद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें