फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ तालिबान का टॉप लीडर सिराजुद्दीन हक्कानी, कराची के अस्पताल में भर्ती

Sat, 23 May 2020 05:20 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सिराजुद्दीन हक्कानी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दिल्ली और काबुल में आतंकवाद रोधी टीम के ऑपरेटिव्स ने बताया कि तालिबान के उप नेता सिराजुद्दीन हक्कानी और तीन कमांडर्स में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। बता दें कि सिराजुद्दीन हक्कानी, तालिबान की तलवार शाखा हक्कानी नेटवर्क का प्रमुख भी है। जानकारी के मुताबिक सिराजुद्दीन हक्कानी को पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


तालिबान के जिन दूसरे नेताओं के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना मिली है, उनमें मुल्ला आमिर खान मुत्ताकी और फजल मजलूम शामिल हैं। ये दोनों ही नेता तालिबान और अमेरिकी विशेष प्रतिनिधि के बीच चल रही बातचीत का हिस्सा हैं। सूचना मिली है कि मुल्ला नूरुद्दीन तुरबी के साथ तालिबान के दो नेताओं को क्वेटा और कराची के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

हालांकि, इस बीच तालिबान नेताओं ने यह मानने से इनकार कर दिया है कि उसका टॉप लीडरशिप कोरोना वायरस से संक्रमित है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह ने कहा कि अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात के नेता पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले में एक ट्वीट कर कहा, “कई जगहों पर झूठी खबरें चल रही हैं कि तालिबानी नेता सिराजुद्दीन हक्कानी समेत अन्य नेता कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।”

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें