राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के मामले में एक फेसबुक पोस्ट को लेकर मुंबई की 16 साल की नाबालिक लड़की को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के मामले में एक फेसबुक पोस्ट को लेकर मुंबई की 16 साल की नाबालिक लड़की को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। गौरतलब है कि आरोपी ने 15 वर्षीय लड़की को कथित रूप से मौत और उसके साथ दुष्कर्म करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
वीपी रोड थाने के अधिकारी ने बताया कि फैयाज अहमद भट्ट (30) को रविवार को उत्तरी केंद्र शासित प्रदेश के बडगाम से पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़की ने अपने फेसबुक वॉल पर कन्हैया लाल के मर्डर को लेकर पोस्ट की थी। जिसके बाद 1 जुलाई को तीन नंबरों से एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे व्हाट्सएप कॉल किया उसे जान से मारने के साथ ही दुष्कर्म की धमकी दी थी। जिसके बाद उसके माता-पिता ने अगले दिन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का (आईपीसी की धारा 506(2),507 और 509) मामला दर्ज किया गया था।
इस मामले में जांच के आधार पर मुंबई पुलिस की एक विशेष टीम ने फैयाज अहमद भट्ट को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि उदयपुर के कन्हैया लाल की हत्या 28 जून को कर दिया गया था। कन्हैया लाल ने नुपुर शर्मा का समर्थन करने वाला एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद उसकी दुकान पर हत्या कर दी गई थी।