फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के गृहमंत्री का सीबीआई से सवाल, सुशांत की हत्या हुई या ये आत्महत्या थी

Fri, 02 Oct 2020 03:33 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच कर रही है। ऐसे में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को सीबीआई से सवाल करते हुए एजेंसी पर निशाना साधा है। देशमुख ने कहा कि डेढ़ महीना हो गया है, लोग सुशांत मामले में सीबीआई जांच के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


देशमुख ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'क्या सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी से मौत हुई या हत्या की गई? मुंबई पुलिस काफी बेहतर तरीके से जांच कर रही थी कि अचानक केस की जांच सीबीआई को दे दी गई। उन्हें जल्द से जल्द इसके नतीजे हमें बताने चाहिए।'


बता दें कि जून में सुशांत की मौत को लेकर महाराष्ट्र और बिहार सरकार के बीच जुबानी बहस छिड़ गई थी। इसके बाद अगस्त में उच्चतम न्यायालय के आदेश पर मामले की जांच मुंबई पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दी गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने के लिए उनके दोस्त ने शुरू की मुहिम, गांधी जयंती पर करेंगे भूख हड़ताल

इस हफ्ते की शुरुआत में सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड़ ने कहा था, 'सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सभी पहलुओं का पेशेवर तरीके से जांच कर रही है और आज की तारीख में किसी भी पहलु से इनकार नहीं किया जा सकता है।' गौड़ का यह बयान ऐसे समय पर आया था जब सुशांत का परिवार जांच को लेकर जारी चुप्पी पर नाराजगी जता चुका है।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस शुरुआत में सुशांत की मौत की जांच कर रही थी। मुंबई पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दायर कर कहा था कि अभिनेता की मौत खुदकुशी से हुई है। हालांकि उनका परिवार उस जांच से खुश नहीं था। इसी वजह से सुशांत के पिता केके राजपूत ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें