फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के नमो एप पर सर्वे, क्या महागठबंधन का असर होगा?

Mon, 14 Jan 2019 08:43 PM IST
अमित मंडल भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन
क्या भाजपा विरोधी ‘महागठबंधन’ का आपके संसदीय क्षेत्र में कोई असर होगा? यह सवाल ‘नमो’ एप पर ‘पीपुल्स पल्स’ सर्वेक्षण में लोगों से पूछे जाने वाले कई सवालों में से एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्विटर पर एक संक्षिप्त वीडियो पोस्ट कर लोगों से सर्वेक्षण में हिस्सा लेने की अपील की।
विज्ञापन


सर्वेक्षण में लोगों से उनके राज्य, संसदीय क्षेत्र, सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं, किसानों की समृद्धि, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, स्वच्छ भारत, राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, ढांचागत सुविधाएं, रोजगार और ग्रामीण विद्युतीकरण जैसे क्षेत्रों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में पूछा जा रहा है।

वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, नमो एप पर सर्वेक्षण शुरू किया गया है। सर्वेक्षण के माध्यम से मैं सीधे आपका फीडबैक चाहता हूं। आपका फीडबैक मायने रखता है। विभिन्न मुद्दों पर आपके फीडबैक से हमें महत्वपूर्ण निर्णय करने में मदद मिलेगी। क्या आप सभी उस महत्वपूर्ण सर्वेक्षण में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


सवालों में महागठबंधन के बारे में एक प्रश्न भी शामिल है। इसमें लोगों से पूछा गया है कि क्या ‘महागठबंधन’ का उनके संसदीय क्षेत्र में असर पड़ेगा। आम चुनावों से पहले भाजपा के खिलाफ गठबंधन बनाने के प्रयासों के बीच यह सर्वेक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें