फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 14 रन पर सिमट गई चीन की पूरी टीम, टी-20 इंटरनेशनल में बना नया रिकॉर्ड

Mon, 14 Jan 2019 08:13 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
cricket ball
विज्ञापन

चीन की महिला क्रिकेट टीम एक मैच में केवल 14 रन पर आउट हो गई जो कि पुरूष और महिला दोनों वर्गों में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूनतम स्कोर है। 

विज्ञापन


थाईलैंड टी20 स्मैश के इस मैच में संयुक्त अरब अमीरात के तीन विकेट पर 203 रन के विशाल स्कोर के जवाब में चीन की पूरी टीम एक घंटे से भी कम समय में दस ओवर में न्यूनतम स्कोर पर आउट हो गयी। 

चीन की तरफ से हान लिली ने सर्वाधिक चार रन बनाए। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में इससे पहले न्यूनतम स्कोर का रिकार्ड मैक्सिको के नाम पर था जिसने पिछले साल ब्राजील के खिलाफ 18 रन बनाये थे। 
विज्ञापन


यूएई ने 189 रन से जीत दर्ज की जो कि महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में नया रिकार्ड है। इससे पहले 2018 में नामीबिया ने लीसेथो को 179 रन से हराया था। थाईलैंड टी20 स्मैश में मलेशिया, इंडोनेशिया और म्यांमा की टीमें भी भाग ले रही हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें