फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत: मैनहोल पर बैठकर पटाखे जला रहे थे बच्चे, अचानक लगी आग से पांच झुलसे

Thu, 28 Oct 2021 09:32 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

दीपावली पर तो फुलझड़ी और पटाखे जलाए ही जाते हैं, इस त्योहार का खुमार बच्चों पर कुछ ऐसा रहता है कि कई दिन पहले ही वह इन सब कामों में लग जाते हैं। सूरत में भी कुछ बच्चे ऐसा ही कर रहे थे लेकिन पटाखे जलाने की जगह गलत चुनने के कारण वह हादसे का शिकार हो गए। पढ़िए पूरा मामला... 
विज्ञापन
पटाखा जलाते वक्त मैनहोल से उठती लपटें - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सूरत शहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पांच बच्चे सीवर के मैनहोल पर बैठकर पटाखे जलाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। लेकिन, जैसे ही पटाखा जलाने के लिए एक बच्चा माचिस जलाता है, मैनहोल से निकलने वाली गैस आग पकड़ लेती है और अचानक ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगती हैं। 

विज्ञापन


मैनहोल से अचानक उठी आग की लपटों से सभी बच्चे झुलस गए और वहां से भागे। अच्छी बात ये रही कि कोई भी बच्चा गंभीर रूप से नहीं झुलसा। बताते हैं कि मैनहोल में गैस अधिक मात्रा में नहीं थी, जिससे वह थोड़ी ही देर में अपने आप बुझ गई। बच्चों को फिलहाल एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। 
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें