फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'यह पूरी तरह से फर्जी है', शरद पवार को OBC बताने वाले पत्र पर सुप्रिया सुले ने कही यह बात

Mon, 13 Nov 2023 12:57 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार से जुड़े ओबीसी प्रमाण पत्र वायरल होने पर एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, यह एक फर्जी प्रमाण पत्र है। आजकल इस तरह के कई फर्जी प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। 
विज्ञापन
सुप्रिया सुले (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीपी प्रमुख शरद पवार के जुड़े कथित जाति प्रमाण पत्र को लेकर बवाल हो रहा है। इसी बीच एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने उनकी जाति को ओबीसी बताने वाले प्रमाण पत्र को फर्जी करार दिया। बता दें शरद पवार से जुड़ा एक फर्जी ओबीसी जाति प्रमाण पत्र वायरल हो रहा था। मराठा आरक्षण विवाद के बीच यह दावा किया जा रहा है कि शरद पवार ओबीसी जाति से ताल्लुक रखते हैं। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुप्रिया सुले ने कहा, आजकल इस तरह के फर्जी प्रमाण पत्र जमकर वायरल हो रहे हैं। शरद पवार से जुड़ा यह पत्र पूरी तरह से फर्जी है। सुले ने कहा, उन्हें संदेह है कि जब शरद पवार स्कूल में थे तब मार्कशीट और स्कूल छोड़ने के प्रमाणपत्र भी अंग्रेजी में छपते थे या नहीं।

बीते शनिवार को बारामती में एक कार्यक्रम में शरद पवार शारीरिक रूप से असहज दिखे, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। सुले ने कहा, शरद पवार थोड़ा अस्वस्थ थे। डॉक्टरों ने उनकी जांच की है। मुझे लगता है कि लोगों की दुआओं और प्रेम के कारण उनके स्वास्थ्य में सुधार आने लगा है। 
विज्ञापन


वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पारिवारिक दिवाली समारोह का हिस्सा बनने पर सुप्रिया सुले ने कहा, शरद पवार और अजित गुट के बीच दरार राजनीतिक है, व्यक्तिगत नहीं। उन्होंने कहा, शरद पवार और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। हमारे बीच राजनीतिक मतभेद हैं। यह विचारधारा की लड़ाई है। हमारे किसी भी परिवार के साथ व्यक्तिगत मतभेद नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें