सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दो सप्ताह के भीतर एक याचिका पर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। याचिका में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में रिक्त पदों को भरने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया था। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पादरीवाला की पीठ ने केंद्र सरकार से इस बारे मे सवाल किया है। अदालत ने पूछा है कि एनएचआरसी में रिक्त पदों को भरने के लिए क्या क्या कदम उठाए गए। इसके अलावा यह भी पूछा गया है कि इन रिक्त पदों को भरने के लिए कितना समय लगेगा। अब शीर्ष अदालत में 29 जुलाई को इस मामले की अगली सुनवाई होगी।