फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट: नकली रेमडेसिविर इंजेक्शनों के मामले में गिरफ्तारी के आदेश के खिलाफ याचिका पर आज होगी सुनवाई

Mon, 03 Jan 2022 02:06 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नकली रेमडेसिविर के एक मामले में आरोपी एक व्यक्ति की अपने खिलाफ जारी हिरासत के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान नकली रेमडेसिविर इंजेक्शनों की खरीद करने के आरोपी एक व्यक्ति को हिरासत में भेजने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। शीर्ष अदालत ने जबलपुर के इस व्यक्ति की याचिका को सोमवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।

विज्ञापन


यह याचिका आरोपी देवेश चौरसिया ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के एक फैसले के खिलाफ दाखिल की है। इस याचिका पर न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और एएस बोपन्ना की पीठ सुनवाई कर सकती है।

याचिका में कहा गया है कि आदेश में जिन्हें आधार बनाया गया है, वह राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एमएसए) के प्रावधानों का उल्लंघन नहीं करते। इससे पहले शीर्ष अदालत ने फर्जी रेमडेसिविर की खरीद से संबंधित एक अन्य मामले में जबलपुर के एक चिकित्सक की हिरासत का आदेश रद्द कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें