एडिटर्स गिल्ड के सदस्यों को मिली सुरक्षा
एडिटर्स गिल्ड के चार सदस्यों के खिलाफ मणिपुर सरकार द्वारा दर्ज कराए गए मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। शीर्ष कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज दो मामले में गिरफ्तारी से सुरक्षा 15 सितंबर तक बढ़ा दी हैष ,साथ ही याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में स्थानांतरित करने को लेकर मणिपुर हाईकोर्ट से राय मांगी है। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह प्राथमिकियों को रद्द करने के पक्ष में नहीं है।साथ ही वह इस पर विचार कर रही है कि क्या उनकी याचिका को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जा सकता है या मणिपुर हाई कोर्ट को इस पर विचार करना चाहिए।
मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि ईजीआई की फैक्ट फाइंडिंग टीम की रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर कैसे दर्ज की गई। जबकि चारों जमीन पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं थे।