सुप्रीम कोर्ट ने वेदांता की उस याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई करने को राजी हुआ जिसमें कंपनी ने तूतीकोरिन में स्थित ऑक्सीजन प्लांट में कार्य जारी रखने की अनुमति देने की मांग की गई है। इस ऑक्सीन प्लांट के लिए शीर्ष अदालत ने 31 जुलाई की अंतिम तिथि तय की है। वेदांता की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे द्वारा यह उल्लेख करने पर कि अदालत ने 27 अप्रैल को कोविड महामारी को देखते हुए ऑक्सीजन प्लांट को 31 जुलाई तक संचालित करने की अनुमति दी थी, न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और एमआर शाह की पीठ ने मामले पर अगले सप्ताह सुनवाई करने पर सहमति जताई। वहीं, तमिलनाडु सरकार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि इस याचिका का विरोध इसलिए किया जा रहा है क्योंकि राज्य में अब ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।