फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद शशिकला को एक और झटका, SC ने खारिज की रिव्यू पिटिशन

Wed, 23 Aug 2017 06:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति मामले में चार साल की सजा काट रही वीके शशिकला की उस याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया जिसमें उनकी सजा पर विचार करने के लिए कहा गया था। बता दें कि शशिकला ने उच्चतम न्यायलय से भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें दोषी ठहराने और चार साल की कैद की सजा सुनाने के फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


पढ़ें- पूर्व डीआईजी का खुलासा, शशिकला को जेल में दिया गया लक्जरी बेड और कपड़े

कोर्ट ने कहा कि यह एक आधारहीन याचिका है जिसपर कोर्ट सुनाए गए फैसले पर फिर से विचार नहीं कर सकती। बता दें कि इस मामले में शशिकला के अलावा उनके दो रिश्तेदारों, वीएन सुधाकरण और एलवरासी को भी दोषी माना और उन्हें भी चार साल की सजा सुनाई है। तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता भी इसी केस में आरोपी थीं। 
  Supreme Court dismisses plea filed by VK Sasikala seeking review of her conviction in disproportionate assets case. pic.twitter.com/eXry7ZmPEN — ANI (@ANI) 23 August 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व डीआईजी का खुलासा, शशिकला को जेल में दिया गया लक्जरी बेड और कपड़े

गौरतलब है कि बेंगलुरु जेल में बंद शशिकला पर पूर्व डीआईजी डी. रूपा ने एंटी करप्शन बॉडी को बताया कि पांच सेल्स की 120 से 150 फीट के कोरिडोर को शशिकला द्वारा निजी तौर पर इस्तेमाल किया गया। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्हें जेल में लक्जरी बेड और कपड़ों की सहुलियत दी जाती है।

पढ़ें- दिनाकरन के करीबी विधायकों ने सीएम पलानीस्वामी के खिलाफ छेड़ी बगावत

बीते दिनों शशिकला का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें शशिकला जेल के बाहर से अंदर आती हुई दिख रही हैं। बताया गया कि उन्हें जेल में कही भी आने-जाने की छूट मिली हुई है। वहीं, कर्नाटक की जेल में सभी कैदी सफेद रंग का ड्रैसकोड पहनते है लेकिन शशिकला ऐसा कुछ नहीं पहनती। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें