केंद्र सरकार ने उड़ीसा, जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय और कर्नाटक हाईकोर्ट में छह न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। इनमें तीन अतिरिक्त न्यायाधीश शामिल हैं। केंद्र की अधिसूचना के मुताबिक, वकील आदित्य कुमार महापात्र को उड़ीसा हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।
वहीं दो न्यायिक अधिकारियों मोहन लाल और मोहम्मद अकरम चौधरी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। जबकि तीन वकीलों अनंत रामनाथ हेगड़े, सिद्धैया रचैया और कन्ननकुझिल श्रीधरन हेमलेखा को कर्नाटक हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया है।