अतिरिक्त जज जस्टिस सिद्धार्थ रॉय चौधरी को नियमित करने की सिफारिश
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अतिरिक्त जज जस्टिस सिद्धार्थ रॉय चौधरी को कलकत्ता हाईकोर्ट में नियमित जज बनाने की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने कहा कि कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने अपने दो वरिष्ठतम जजों से विचार विमर्श करने के बाद 5 अप्रैल को उनके नाम की सिफारिश भेजी थी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने भी इस सिफारिश से सहमति जताई है।सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने कहा, हमने रिकॉर्ड पर रखी गई सामग्री की जांच और मूल्यांकन किया है। मामले के सभी पहलुओं पर विचार करने और उपरोक्त प्रस्ताव पर समग्र विचार करने के बाद हम 27 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त हो रहे जस्टिस सिद्धार्थ रॉय चौधरी को स्थायी जज बनाने की सिफारिश करते हैं।