इलाज के लिए सजा में राहत देने की मांग के साथ सुप्रीम कोर्ट का रुख करने वाले दुष्कर्म के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सर्वोच्च अदालत से निराशा हाथ लगी है।
जोधपुर-जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 80 वर्षीय आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने मंगलवार को आसाराम की एक याचिका खारिज दी जिसमें उसने इलाज के लिए सजा में अस्थायी राहत की मांग की थी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद से आसाराम लगातार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की शिकायत करता आ रहा है। उसने उत्तराखंड में एक आयुर्वेदिक केंद्र में अपना इलाज कराने के लिए दो महीने के लिए अंतरिम जमानत देने की मांग की थी।