पीएम मोदी पहुंचे श्रद्धांजलि देने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम करुणानिधि के अंतिम दर्शन किए। पीएम नरेंद्र मोदी ने एम करुणानिधि के अंतिम दर्शन करने के बाद उनके बेटे एमके स्टालिन और बेटी कनिमोझी से बात की। दिल्ली विधानसभा में करुणानिधि को श्रद्धांजलि दी गई। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और कांग्रेस नेता प्रफुल पटेल ने द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि को राजाजी हॉल में श्रद्धांजलि अर्पित की।