फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली पर चढ़ा स्वतंत्रता दिवस का रंग, बोले- तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा

Wed, 08 Aug 2018 06:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर हैं। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसका पहला मैच इंग्लैंड ने 31 रन से अपना नाम किया था। अब सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
मैच से पहले विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे शिखर धवन और ऋषभ पंत को चैलेंज दे रहे हैं। कोहली ने वीडियो शेयर कर दोनों क्रिकेटर्स के लिए कुछ बातें भी कही है।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कहते हैं, 'तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा, बचपन में यह लाइन जो मैंने सुनी थी वो आज भी मुझे याद है, इसलिए मैं अपनी इस वेशभूषा में स्वतंत्रता दिवस पर इस नए लुक में दिखने के लिए शिखर, ऋषभ और सभी देशवासियों को नॉमिनेट करता हूं।'
 

4 of 5
विराट ने आगे कहा, 'स्वतंत्रता दिवस पर आप अपने नए लुक को सोशल मीडिया पर शेयर करें और #Veshbhusha को जोड़ना ना भूलें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि एजबेस्टन में खेले गए टेस्ट मैच में विराट कोहली की शतकीय पारी के बावजूद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने इससे पहले 2014 में इंग्लैंड को लॉर्ड्स में हराया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें