फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में तीसरी बार कॉलेजों की मेधा सूची में आया सनी लियोनी का नाम

Sat, 29 Aug 2020 11:15 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
sunny leone - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के एक शैक्षणिक संस्थान में एक बार फिर से मेरिट लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम आया है। यह एक हफ्ते में तीसरी बार है जब कॉलेज की मेधा सूची में सनी लियोनी का नाम आया है। कॉलेज प्रशासन ने यह शरारत करने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कनाडा में जन्मी अभिनेत्री का नाम बारासात राजकीय कॉलेज में बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में चयनित प्रतिभागियों की सूची में तीसरे स्थान पर है। सूची में सनी लियोनी से ऊपर अमेरिकी पोर्न स्टार डैनी डेनियल्स और लेबनान की वेबकैम मॉडल मिया खलीफा का नाम है। नाम के साथ आवेदन और अनुक्रमांक भी था।

कॉलेज के एक अधिकारी ने कहा कि शरारत करने वालों के खिलाफ बारासात पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। तृणमूल छात्र परिषद द्वारा संचालित कॉलेज छात्र संघ ने पुलिस थाने में एक अलग प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया गया कि कुछ लोग अपना स्वार्थ साधने के लिए शैक्षणिक संस्थान की छवि खराब करने के लिए यह सब कर रहे हैं।
विज्ञापन


कनाडा में जन्मी अभिनेत्री का नाम इससे पहले शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना जिले के बज-बज कॉलेज में बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में चयनित 157 प्रतिभागियों की सूची में 151वें स्थान पर देखा गया था। इसके पहले कोलकाता के आशुतोष कॉलेज में बृहस्पतिवार को बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में प्रवेश की प्रथम सूची में भी लियोनी का नाम शीर्ष पर नजर आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें