फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरातः 31 अक्तूबर से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक होगी 'सी प्लेन' की सुविधा, कीमत तय

Sat, 29 Aug 2020 11:15 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
विज्ञापन
सी प्लेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

गुजरात सरकार ने शनिवार को कहा कि वॉटर एयरोड्रम ऑपरेशन की प्रगति की समीक्षा करने के लिए गांधीनगर के न्यू सचिवालय में एक उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में फैसला लिया गया कि साबरमती रिवरफ्रंट के निकट सी प्लेन में टिकट की कीमत 4,800 रुपये प्रति व्यक्ति होगी। 

विज्ञापन


इस सेवा की शुरुआत 31 अक्तूबर से हो सकती है। इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों के साथ केंद्र सरकार व राज्य सरकार के अधिकारियों और एयरक्राफ्ट ऑपरेटर की टीम ने वहां का दौरा किया, जहां वॉटर एयरोड्रम बनाया जा रहा है। 

बता दें कि सी प्लेन सुविधा के लिए गुजरात सरकार ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के साथ 22 अगस्त को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें