फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET, JEE 2020: सुब्रमण्यम स्वामी ने खुद को बताया विदुर, छात्रों को द्रौपदी और मुख्यमंत्रियों को कहा कृष्ण

Fri, 28 Aug 2020 10:07 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

देश में एक तरफ कोरोना संक्रमण हैं तो दूसरी तरफ लाखों छात्रों को नीट और जेईई की परीक्षा देने का संकट। कोरोना के बीच नीट और जेईई की परीक्षाएं होने से देश में बवाल जारी है। इसी बीच भाजपा के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने छात्रों की तुलना द्रौपदी और मुख्यमंत्रियों की तुलना कृष्ण की है और खुद को विदुर बताया है।

विज्ञापन



सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि आज नीट और जेईई परीक्षा के मामले में, क्या छात्रों को द्रौपदी जैसे अपमानित किया जा रहा है? सीएम कृष्ण की भूमिका निभा सकते हैं। एक छात्र के रूप में और फिर 60 सालों तक प्रोफेसर के तौर पर मेरा अनुभव बताते है कि कुछ गलत होने वाला है। मुझे विदुर जैसा महसूस होता है।


 

इससे पहले सुब्रमण्यम स्वामी कह चुके हैं कि जब 11 राज्य नीट और जेईई की परीक्षा कराने का विरोध कर चुके हैं तो सुप्रीम कोर्ट जाने की जरुरत क्या है। उन्होंने कहा कि क्या राज्य के मुख्यमंत्रियों के पास कोई ताकत नहीं है। बता दें कि कुछ राज्य सरकारें सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने पर विचार कर रही हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नीट और जेईई परीक्षा को लेकर सात गैर भाजपा मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में यह फैसला लिया गया था कि नीट और जेईई परीक्षाओं के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। इन सातों राज्य के मुख्यमंत्रियों ने कहा था कि वो केंद्र के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें