इंग्लैंड के प्रतिभाशाली बल्लेबाज टॉम बेंटन ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में वह कोलकाता नाइटराइडर्स के अपने साथी खिलाड़ी हरफनमौला आंद्रे रसेल से काफी कुछ सीखने को लालायित हैं । बेंटन ने पिछले साल टी-20 ब्लास्ट में समरसेट के लिए 13 मैचों में 549 रन बनाए थे, उन्हें केकेआर ने एक करोड़ रूपये में खरीदा है।
रसेल ने केकेआर डॉट इन से कहा, ‘मैं आंद्रे रसेल और पैट कमिंस के साथ खेलने को लेकर काफी उत्सुक हूं। मैंने रसेल को पिछले साल देखा जो बेहतरीन खेला, उससे सीखना काफी रोचक होगा।’ रसेल ने आईपीएल 2019 में 13 पारियों में 510 रन बनाए और 11 विकेट लिए थे।
बेंटन ने कहा, 'मैं हमेशा से आईपीएल में खेलना चाहता हूं हर साल मैं आईपीएल देखता हूं और पहले ही मैच से टीवी के सामने बैठ जाता हूं। दूसरी ओर कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए एक बुरी खबर भी है। पेसर हैरी गर्नी अपना कंधा चोटिल कर पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं।
बीते साल केेकेआर के लिए डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के पेसर गर्नी का अगले महीने कंधे का ऑपरेशन होगा। दो बार की इस चैंपियन टीम के लिए आठ मैच में सात विकेट चटका चुके हैरी के रिप्लेसमेंट के रूप में अबतक किसी खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आय़ा है। गर्नी ने इंग्लैंड के लिए 10 वन-डे और छह टी-20 इंटरनेशनल में क्रमश: 11 और तीन विकेट चटकाए हैं।