फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: मुरुघा मठ के महंत पर SC-ST एक्ट की धाराएं बढ़ीं, छात्रों को सरकारी छात्रावास में किया स्थानांतरित

Thu, 01 Sep 2022 09:41 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रदुर्ग

सार

शिवमूर्ति समेत पांच व्यक्तियों पर उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। उनके खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत मैसूर पुलिस ने दो नाबालिगों की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित मुरुघा मठ के मुख्य महंत शिवमूर्ति मुरुघा पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। सोमवार को पुलिस ने उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक उन्हें हिरासत में नहीं लिया है। वहीं, इस बीच मठ के छात्रों को वहां के सरकारी छात्रावास में स्थानांतरित कर दिया गया है। इतना ही नहीं विवाद के बाद कई परिजन अपने बच्चों को वापस घर लेकर चले गए हैं। इसके साथ ही मामला सामने आने के बाद से पुलिस टीम लगातार मठ और छात्रावास का दौरा कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस विभाग के सूत्रों ने बताया कि मठ के मुख्य महंत शिवमूर्ति मुरुघा पर यौन उत्पीड़न के साथ ही मंगलवार को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत भी आरोप लगाए गए है। उन्होंने बताया कि शरणारू की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को दलित संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

वहीं, मठ के मुखिया शिवमूर्ति ने इस संबंध में बयान जारी किया है। अपने ऊपर दर्ज मामले को लेकर महंत ने कहा कि वह कानून का पालन करने वाले हैं और जांच में सहयोग करेंगे। सूत्रों के मुताबिक पुलिस उनको किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती है। राज्य के प्रमुख और प्रतिष्ठित लिंगायत मठ के पुजारी शिवमूर्ति ने अनुयायियों से कहा कि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक, ऐसा पहली बार नहीं है कि वह इस परिस्थिति का सामना कर रहे है। पिछले 15 सालों से उनके खिलाफ ऐसी साजिशें हो रही हैं।
विज्ञापन


चित्रदुर्ग डीसी कविता मननिकेरी ने बताया कि मुरुघा मठ यौन उत्पीड़न मामले में लोग जिला प्रशासन का विरोध कर रहे हैं। गुरुवार को भी लोगों ने विरोध जताते हुए डीसी की गाड़ी को रोक दिया। चित्रदुर्ग डीसी कविता मननिकेरी ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। यहां कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है, पुलिस हर चीज का ध्यान रख रही है। 

वहीं, गुरुवार को एसपी परशुराम ने बताया कि एसके बसवराजन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली छात्रावास की एक महिला वार्डन को पुलिस ने जांच के लिए हिरासत में लिया है। चित्रदुर्ग में मुरुघा मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू के खिलाफ दर्ज पोक्सो मामले में महिला वार्डन दूसरी आरोपी हैं। 

इसके अलाव मुरुघा मठ के छात्रावास में रहने वाले छात्रों के अपहरण के मामले में चित्रदुर्ग अदालत ने जेडीएस विधायक एसके बसवराजन और उनकी पत्नी सौभाग्या को जमानत दे दी है। वहीं, कर्नाटक की एक अदालत ने मामले में मुख्य आरोपी मुरुघा मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू की अग्रिम जमानत याचिका पर आज होने वाली सुनवाई टाल दी है। अब शुक्रवार यानी कल इस मामले में सुनवाई होगी। 

क्या है मामला
दरअसल, शिवमूर्ति समेत पांच व्यक्तियों पर उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। उनके खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत मैसूर पुलिस ने दो नाबालिगों की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की है।

पांच लोगों के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज 
जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी की शिकायत के आधार पर मठ के छात्रावास के वार्डन समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जानकारी के मुताबिक, लड़कियों ने मैसूर स्थित एक गैर-सरकारी संगठन 'ओदानदी सेवा संस्थान' से संपर्क किया और काउंसलिंग के दौरान अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अधिकारियों से संपर्क किया और पुलिस ने मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें