फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo: दिल्ली से उदयपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट के इंजन में आई खराबी, बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा

Thu, 01 Sep 2022 09:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इससे पहले दिन में स्पाइसजेट का एक विमान "ऑटोपायलट" फॉल्ट की वजह से बीच में ही लौट आया था। 89 यात्रियों को लेकर विमान राष्ट्रीय राजधानी से नासिक के लिए रवाना हुआ था।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से उदयपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट के इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से विमान को बीच रास्ते से ही वापस दिल्ली लौटना पड़ा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए)  के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंडिगो का एक विमान इंजन में कंपन की वजह से गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। विमान उदयपुर जा रहा था। डीजीसीए ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस तरह यह एक दिन में इस तरह की यह दूसरी घटना है, जब कोई विमान तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली हवाईअड्डे पर लौट आया। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से उदयपुर के लिए इंडिगो की एक उड़ान के दौरान ए-320 नियो विमान के इंजन-2 में कंपन का पता चला। इके बाद विमान को सुरक्षित दिल्ली में उतरा गया। घटना पर इंडिगो के बयान का इंतजार है।

इससे पहले दिन में स्पाइसजेट का एक विमान "ऑटोपायलट" फॉल्ट की वजह से बीच में ही लौट आया था। 89 यात्रियों को लेकर विमान राष्ट्रीय राजधानी से नासिक के लिए रवाना हुआ था। इस घटना की भी जांच डीजीसीए करेगा।
विज्ञापन


इससे पहले हो चुकीं कई घटनाएं
  • 21 अगस्त को कोलकाता एयरपोर्ट पर क्रॉसविंड के चलते शाम पांच से 6.30 बजे तक लैंड करने वाले विमान हवा में ही चक्कर काटते रहे।
  • 12 अगस्त को बेंगलुरु से माले (मालदीव) गो फर्स्ट फ्लाइट की कोयंबटूर हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसकी वजह इंजन में कुछ खराबी बताई गई।
  • पांच अगस्त को वाराणसी में एक विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुंबई जा रहे विस्तारा एयरलाइंस के विमान से एक पक्षी टकरा गया था।
  • चार अगस्त को गोफर्स्ट एयरलाइंस के विमान ने चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी थी। एक पक्षी से टकराने के बाद उसे अहमदाबाद हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी थी।
  • 19 जून को पटना से दिल्ली जा रहे स्पाइसजेट के विमान के इंजन में आग लग गई थी। विमान में 184 यात्री सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें