फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेक न्यूज पर सख्तीः ट्विटर ने हटाए ट्वीट, कोरोना को लेकर डराने व फर्जी खबरों पर कार्रवाई

Sat, 24 Apr 2021 11:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

महामारी काल में सोशल मीडिया में जारी फर्जी व डराने वाले संदेशों पर शिकंजा कसने लगा है। ट्विटर ने शनिवार को उन पोस्ट को हटा दिया, जो फेक न्यूज होकर लोगों को डराने वाले थे। केंद्र सरकार ने विभिन्न सोशल मीडिया कंपनियों को फर्जी संदेशों पर रोक लगाने को कहा है। 

विज्ञापन


देश भर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच भारत सरकार ने सोशल मीडिया पर फेक खबर फैलाने वाले अकाउंट्स पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उन खातों की पहचान कर रहे हैं, जिनसे फेक न्यूज फैलाई जाती है। शिकायत मिलने के बाद ट्विटर ने कुछ ट्वीट हटा भी दिए। कंपनी ने कहा कि शिकायत मिलने पर ऐसी कार्रवाई की जाती है। 

ऐसे की जाती है कार्रवाई
ट्विटर के एक अधिकारी के अनुसार फेक न्यूज के मामलों में पहले खाताधारक को सूचित करते हैं। उन्हें बताया जाता है कि उनके खिलाफ शिकायत मिली है। इसके बाद उनके अकाउंट से फर्जी संदेश हटाए जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें